जौनपुर: भाजपा धर्म के नाम पर जनता को कर रही गुमराह:डॉ.अवधनाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सपा कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कमेटी व विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ। स्वागत समारोह को संम्बोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी है निश्चित रूप से जनपद को बहुत मजबूती मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजवादी विचारधारा को लोग जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही बूथ स्तर तक कमेटी बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई भी बड़ा काम नहीं किया है। जिसको लेकर जनता से वोट मांग सके। वह बुनियादी मुद्दों से भागती है। आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बड़े मुद्दे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट है। लोकसभा चुनाव में मुकाबला एक बहुत बुरी पार्टी से है। गठबंधन जनता के मुद्दों और विकास के लक्ष्य के साथ एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किये है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई, बेरोजगारी कम नहीं हुई। महंगाई का विरोध करने पर यह सरकार दुकानदारों को जेल भेज देती है। मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव, राजेश विश्कर्मा, विवेक रंजन यादव, लाल मोहम्मद रायनी, चंद्रशेखर यादव ई·ार लाल यादव सहित विधानसभा अध्यक्षगण विरेन्द्र यादव,घनश्याम यादव, मिथलेश यादव,राम अकबाल यादव,रामजतन यादव सोचनराम विश्कर्मा आदि लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, इशर््ााद मंसूरी, साजिद अलीम, हीरालाल विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, डॉ.जंगबहादुर यादव,निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव, संचालन निवर्तमान महासचिव अंखड प्रताप यादव ने किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


