जौनपुर: छब्बूलाल राजभर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
परिजनों ने ढाबा संचालक पर लगाया आरोप
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद के पास स्थित शेरे पंजाब ढाबे के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक की बहन का आरोप है कि रविवार दोपहर होटल संचालक उसे कार पर बैठाकर जबरदस्ती घर से ले गया था। इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली गांव निवासी छब्बू लाल राजभर 55 वर्ष पुत्र रामफेर राजभर काफी दिनों से शेर पंजाब ढाबे पर रोटी समेत अन्य खाना बनाने का काम करता था। रविवार के दिन लगभग 2:30 बजे होटल संचालक अपनी कर से पहुंचा और उससे काम पर चलने को कहा तब उसने जाने से जब इनकार किया तो होटल संचालक जबरदस्ती उसको अपनी कार में बैठसकर होटल ले गया। दूसरे दिन उसकी सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसके सर से खून निकल रहा था। उसे लेकर शाहगंज स्वास्थ्य केंद्र पर गए। सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में इसकी मौत एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन का यह आरोप लगाना कि ढाबे के संचालक द्वारा जबरदस्ती उसके भाई को ले जाना संदिग्ध प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


