BREAKING

सीएम योगी से मिलने के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • सपा अध्यक्ष ने सुनाया 9 साल की दोस्ती का किस्सा

लखनऊ। सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। रविवार यानी आज वो राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। इससे ठीक पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सपा अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। 


  • अखिलेश ने साझा किया पोस्ट


आखिलेश यादव ने रजनीकांत के साथ गले लगते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि वो सालों से उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने रजनीकांत अपनी नौ साल की दोस्ती पर भी बात की। अखिलेश यादव ने ट्वीट साझा करते हुए लिखा, 'जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी खुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।' इसके अलावा भी अखिलेश यादव ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो और रजनीकांत सोफे पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 



  • सीएम योगी से की थी मुलाकात

बता दें, शनिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने लखनऊ के एक थिएटर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य मंत्रियों के साथ अपनी फिल्म 'जेलर' की विशेष स्क्रीनिंग में भी भाग लिया। अपने प्रशंसकों के बीच 'थलाइवा' के नाम से मशहूर रजनीकांत 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे।


  • लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे 'थलाइवा'

जब अभिनेता रजनीकांत से उनकी फिल्म के अच्छे कलेक्शन पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'सब भगवान की कृपा है।' इससे पहले एक्टर उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर गए थे। उन्होंने शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर का भी दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने रांची के 'यगोदा आश्रम' में ध्यान करते हुए एक घंटा बिताया था।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें