मेरठ: दुष्कर्म के आरोप में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मेरठ। जिले की परतापुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने शुक्रवार देर रात दानिश के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh



