BREAKING

जौनपुर: भा.ना.क.वि.से. समिति ने सुरेश ठाकुर योद्धा हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिये सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जौनपुर के नेतृत्व में जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। संगठन के द्वारा उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ, गांव चौपई निवासी सुरेश ठाकुर योद्धा जो एक प्रखर समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ एक पत्रकार भी थे। उन्हीं के गांव के दो दबंग‌ द्वारा बीते 27 जुलाई को मार पीटकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर चले गए।गांव वालों ने उठाकर उनके घर पहुंचाया। सुरेश ठाकुर द्वारा थाना अध्यक्ष सोहरामऊ को तहरीर दिया गया पर थाना अध्यक्ष ने ना तो एफ आई आर दर्ज की और ना ही मेडिकल परीक्षण करवाया।घटना के 12वें दिन 10 अगस्त 2023 को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी लोग उन्हें उन्नाव हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 अगस्त को उनका पीएम करवा कर लाश का दाह संस्कार करवाने से पहले लोगों ने लाश को चौराहे पर रखकर उग्र प्रदर्शन किया तो जन दबाव में आकर खाना पूर्ति करते हुए सोहरामऊ पुलिस ने 323, 304, 394, 506 एवं एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया। किंतु अपराधी अभी खुलेआम घूम रहे हैं और सभी को धमकी दे रहा है। सोहरामऊ पुलिस अभियुक्त लोगों का बचाव करती नजर आ रही है। दिए गए मांग पत्र के अनुसार संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने चार सूत्रीय मांग पत्र में  आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल तथा परिजनों व मुख्य गवाह प्रेमशंकर गौतम की जान माल की सुरक्षा, परिजनों को सरकार द्वारा 5000000 रुपए की आर्थिक मदद और इस हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाई जाए।संगठन के संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने मीडिया के बातचीत के दौरान कहा कि आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में कई संगठनों द्वारा मांग पत्र सौंपा जा रहा है अगर समय रहते सुरेश ठाकुर के परिजनों को उचित न्याय ना मिला तो संगठन सड़क पर उतरकर संघर्ष भी करेगा।संस्थापक अध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा,अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संस्था संरक्षक राम कीर्ति शर्मा एडवोकेट, सुनील शर्मा, प्रकाश शर्मा पत्रकार, विमल शर्मा, सैलून संघ अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, प्रधान महासचिव मनोज शर्मा, अजय नेता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, उप कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष एमसीए, ब्लॉक अध्यक्ष बक्सा नरेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा और संस्था के सचिव प्रमोद शर्मा तमाम सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वहां आह्वान किया अगर शासन प्रशासन के लोग राज्यपाल द्वारा हमारी मांग की सुनवाई नहीं हुई हमारे संस्था के लोग लखनऊ के सरजमी पर  आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और सभी साथियों का संस्था अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें