जौनपुर: गरीब बच्चों को भी दिलाएं शिक्षा का अधिकार:डॉ.गोरखनाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बीएसए ने दो दर्जन बच्चो का स्वंय किया नामांकन
सिकरारा जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने गुरु वार को प्राथमिक विद्यालय कूल्हनमऊ खास व कंपोजिट विद्यालय अलीगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद वे सीधे गांव मे पहुंचे। गांव मे ईंट भट्ठों पर झारखंड से आकर कामगारों के अस्थाई आवास पर जाकर दो दर्जन बच्चो का नामांकन उनकी आयु संगत कक्षाओं में कराया।
उन्होंने कहा की सभी छह से चौदह वर्ष के बच्चो को उनका शिक्षा अधिकार दिलाना हमारा नैतिक और संविधानिक दायित्व है। कूल्हनामऊ नोना बस्ती में घर- घर जाकर अभिभावकों को प्रतिदिन स्कूल भेजने और विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम कुमार, शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिक्षक संकुल सदस्य अनंत प्रसाद, सरिता चौरसिया, शिक्षक राजेंद्र प्रजापति, संतोष मिश्रा, बिंदु देवी के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। स्वागत प्रीति राय, सिंदुजा, नीलम, विभा, अर्चना ने संयुक्त रूप से किया और गीता सिंह ने आभार ज्ञापित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व सुशील उपाध्याय ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |