खाली पेट चाय पीना करते हैं पसंद? तो जान लें ये बातें, शरीर पर होता है ये असर! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की चुस्कियां लेना पसंद करते हैं. उन्हें लगता है कि चाय के बिना उनके दिन की शुरुआत ही नहीं हो सकती. लेकिन क्या खाली पेट और बासी मुंह के साथ चाय पीना सही रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि खाली पेट एकदम से चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए. 

असल में चाय की पीएच वैल्यू 6 होती है, जिसके चलते खाली पेट उसे पीने पर आंतों में परत बनने लगती है. लिहाजा उससे पहले गुनगुना गरम पानी पीना चाहिए. 

ऐसा करने से चाय का एसिडिक इफेक्ट कम हो जाता है और पेट को भी नुकसान नहीं होता. आज हम आपको सुबह एकदम से चाय पीने के नुकसानों के बारे में बताते हैं. 

  • खाली पेट चाय पीने के नुकसान

बढ़ सकती है गैस की दिक्कत

 हेल्थ एक्सपर्टों के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस-एसिडिटी की दिक्कत बढ़ जाती है. अगर आप नियमित रूप से ऐसा कर रहे हैं तो आपके पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है और तबियत खराब रहने लगती है. आपके दांतों को भी सुबह खाली पेट चाय पीने से नुकसान पहुंचता है. इसके चलते दांतों की बाहरी परत खराब हो सकती है और उनमें सड़न की आशंका बढ़ जाती है. 

शरीर में हो सकती है पानी की कमी

सुबह खाली पेट चाय पीकर निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसके चलते आपको चक्कर आ सकते हैं और कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है. लिहाजा चाय से पहले पानी जरूर पिएं. साथ ही चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की आदत भी डालिए वरना आपका पेट गड़बड़ हो सकता है. 

चाय से पहले कब पिएं पानी ?

कई लोग इस सवाल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह चाय पीने से कितनी देर पहले गुनगुना पानी पीना ठीक रहता है. एक्सपर्टों के मुताबिक सुबह चाय पीने से करीब 10-15 मिनट पहले पानी पीना ठीक माना जाता है. ऐसा करने से चाय के एसिडिक इफेक्ट शरीर पर बहुत कम पड़ते हैं.  इस बात का खास ख्याल रखें कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए वरना आपके पेट में इसका रिएक्शन हो सकता है.

रोजाना कितनी बार पीनी चाहिए चाय?

अगर चाय पीने के बाद आपका पानी पीने का मन कर रहा है तो करीब आधे घंटे का समय जरूर दें. इसके बाद ही आप पानी पिएं या कोई ठंडी चीज या फल खाएं. ऐसा न करने पर दांतों में सड़न या सर्दी-जुकाम की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. कई लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में रहते हैं कि दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए तो उन्हें बता देते हैं कि एक दिन में अधिकतम एक से 2 कप ही चाय पीनी चाहिए, उससे ज्यादा नहीं. ऐसा करने पर पेट को नुकसान हो सकता है. 


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ