वाराणसी: शहीद उद्यान के झूलों की मरम्मत शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। शहीद उद्यान के क्षतिग्रस्त झूलों की मरम्मत के लिए सामाजिक संस्था आगे आई है। गुरुवार को सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। नगर निगम के उद्यान विभाग से एनओसी लेकर संस्था ने यह कार्य शुरू कराया है।
पार्कों की बदहाली के खिलाफ चलाए जा रहे आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान के अभियान का संज्ञान लेकर संस्था आगे आई। शहीद उद्यान शहर के प्रमुख पार्कों में शामिल है। यहां हर रोज हजारों की संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं आती हैं। पार्क के ओपन जिम एवं बाल उद्यान के झूले टूटे पड़े थे। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
नगर निगम मुख्यालय के सामने होने के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। ‘हिन्दुस्तान ने पार्क की दुर्दशा को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद संस्था झूलों की मरम्मत को आगे आई। अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से नगर निगम के पार्कों में पौधरोपण भी कराया जाएगा।
इस दौरान रमाकांत चौरसिया, पवन चौरसिया, अजय दास, अमन साहनी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे पर 11 अप्रैल को ‘शहीद उद्यान के झूले तीन साल से टूटे शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |