नया सवेरा नेटवर्क
- मेला छेत्र भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात
जौनपुर। शक्तिपीठ स्थल शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्र के अष्टमी तिथि पर्व पर शक्ति स्वरूपा मां महागौरी का दर्शन पूजन किया गया। मां के नौ रूपों में आठवां स्वरूप माता महागौरी का दिन होने के कारण भोर में साढ़े चार बजे मुख्य पुजारी शिवकुमार पंडा ने मां की भव्य मंगला आरती पूजन किया।
तत्पश्चात मां शीतला माता रानी जी दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। श्रद्धालुओ की लंबी कतार पहले से ही लगी हुई थी बारी बारी से दर्शनार्थी मातारानी जी के दर्शन पूजन करते हुए नजर आए। हवन पूजन मां के जयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।इसके बाद दिनभर देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।
दर्शन के पश्चात पूर्वी पश्चिमी द्वार से श्रद्धालुओं को निकाला जाता रहा। श्रद्धालुओं ने कड़ाही करते हुए मां को हलवा, पुरी, नारियल चुनरी, माला फूल, ध्वजा, नेत्र आदि चढ़ावा चढ़ाया। मेला छेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पीएसी बल समेत अनेक थानों की फोर्स तैनात रही।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ