जौनपुर: जायसवाल समाज की हुई मासिक बैठक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जायसवाल समाज की हुई मासिक बैठक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के कंचन बालिका इण्टर कॉलेज बंधवा बाजार में राष्ट्रीय जायसवाल संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले जायसवाल समाज द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य ह्मदय नारायन जायसवाल ने कुल देवता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। दर्जनों गाँव से आये हुए लोग मंच के माध्यम से एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान को लेकर राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक आदि मुद्दों पर विस्तृत से चर्चा की। शिवप्रसाद जायसवाल द्वारा समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु और गोत्र बंशज आदि पर विस्तार से जानकारी दी गयी। संतोष जायसवाल प्रबंधक कंचन बालिका इण्टर कॉलेज द्वारा संगठन के मजबूती को लेकर समाज को एकजुट रहने का मन्त्र देते हुए राजनीतिक सामाजिक आर्थिक आदि लाभ या सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया। अशोक कुमार जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल,रतन लाल जायसवाल,शिव कुमार जायसवाल आदि लोगों द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर उपस्थित लोगों को एक जुट रहने और उनकी हर एक समस्या को गम्भीरता से लेकर निस्तारित कराने और उनके मान सम्मान को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। विपिन प्रकाश जायसवाल द्वारा संगठन को एक सूत में बाँधकर ले चलने के लिए ग्यारह सदस्यों का कार्यकारिणी बनाकर पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर चुनाव की रु परेखा तैयार की गयी। जिसमें 5 फरवरी तक समस्त पद के लिए नामांकन पत्र का क्रय, 6 और 7 फरवरी तक पर्चा वापसी और 26 फरवरी को समस्त पद का चुनाव/मतदान, मतगणना, परिणाम और प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। ह्यदय नारायण जायसवाल द्वारा अधिकाधिक सदस्य बनने और अपने मान सम्मान को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। अध्यक्षता संतोष जायसवाल व संचालन विपिन जायसवाल ने किया। इस मौके पर रामकुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल,संतोष जायसवाल,अंशु जायसवाल, दीन  दयाल जायसवाल, राजेश जायसवाल,गुड्डू जायसवाल, गुरु  प्रसाद जायसवाल,रमेश जायसवाल, रामचन्द्र जायसवाल, पप्पू जायसवाल, राजेश जायसवाल,राजेंद्र प्रसाद जायसवाल,राहुल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ