अभूतपूर्व तरीके से बदल रहा है भारत : विदेश मंत्री जयशंकर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंदौर। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत में जिस गति से बदलाव आ रहा है, वह अभूतपूर्व है और देश आज प्रत्येक संभावना की दिशा में आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ा रहा है। जयशंकर आज यहां 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन केे उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और उसके राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक भी उपस्थित थे। आज का ये सत्र मुख्य रूप से युवा प्रवासी भारतीयों के प्रति केंद्रित रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी केवल पासपोर्ट वाले संबंधों पर नहीं, बल्कि रक्त संबंधों पर विश्वास करते हैं। संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया दोतरफा है और ये पहलू सबसे ज्यादा कोविड महामारी और टीकाकरण के दौरान महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि उस दौरान भी प्रवासी भारतीय समुदाय से भारत को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर की प्रशंसा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इस शहर का दिल बहुत बड़ा और यहां की मेजबानी बहुत शानदार है। अपने लगभग 12 मिनट के संबोधन में डॉ जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले आठ साल में भारत में बहुत से बदलाव आए हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ