वाराणसी: रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। रागगीरी संस्था के सालाना कैलेंडर का विमोचन रविवार को सुबह-ए-बनारस के मंच पर हुआ। इस साल का कैलेंडर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है। विमोचन प्रशासनिक प्रमुख बड़ौदा यूपी बैंक एके हलधर और संस्थापक डॉ. रत्नेश वर्मा, रागगीरी संस्था के संचालक शैलेंद्र सिंह ने किया। इस कैलेंडर में 75 शास्त्रीय रागों के बारे में बताया गया है। रागगीरी संस्था का मक़सद लोगों में शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

इससे पहले भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ उप शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वाद्ययंत्र, शास्त्रीय घरानों पर भी संस्था ने कैलेंडर प्रकाशित किया है। ये कैलेंडर इन्हीं रागों से नई पीढ़ी को परिचित कराता है। सुबह-ए-बनारस में आज के कलाकार प्रो. रामशंकर बीएचयू के गायन विभाग से थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। पद्मश्री प्रो. सरोज चुडामणी, योगिराज विजय और प्रमोद मिश्रा उपस्थित रहे।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें