सरसंघचालक डॉ. भागवत आगामी 25 जनवरी को आएंगे जयपुर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जयपुर। स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत आगामी 25 जनवरी को पांच दिवसीय प्रवास पर जयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. भागवत 25 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे और 29 जनवरी तक रहेंगे। डॉक्टर भागवत 26 जनवरी को केशव विद्यापीठ जामड़ोली में विद्यालय के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रातः ध्वाजारोहण करेंगे। 27 जनवरी को वे जयपुर प्रांत के विभाग स्तर के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

इसी प्रकार 28 एवं 29 जनवरी को भी संघ के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। बैठकों में समाज परिवर्तन की दिशा में चलने वाली गतिविधियों यथा कुटुम्ब प्रबोधन, ग्राम विकास, गोसेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण पर भी मंथन होगा। सरसंघचालक का यह नियमित प्रवास है, जो दो वर्ष में एक बार प्रत्येक प्रांत में होता है।


*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ