नवघर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। भायंदर की नवघर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम शहर में रहने वाला शिकायतकर्ता  सिरकी मानसा ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहा था, चैटिंग के दौरान उसकी पहचान एक अजनबी व्यक्ति से हुई। उसने सिरकी को अच्छी नौकरी दिलाने की बात की। नौकरी दिलाने की लालच देकर उसने सिरसी से फर्जी लिंक पर 13 लाख रुपए मंगा लिए। पैसे देने के बाद भी जब सिरसी को नौकरी नहीं मिली तो उसने 13 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

साइबर पुलिस ने कई धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।पुलिस द्वारा की गई जांच से पता चला कि ठगी गई रकम विरार के एस बैंक शाखा से निकाली गई है। जांच से पता चला कि पैसा निकालने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर का लिंक नवघर पुलिस स्टेशन की हद से जुड़ा हुआ है। परिमंडल क्रमांक 1 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले तथा नवघर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन में तथा नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक प्रकाश मासाल, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काले, पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत लांडे तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने गोपनीय व तांत्रिक संसाधनों की मदद से सुमन शहा, शुभम नरेंद्र सिंह, दीपक सरगरा, रणवीर चौहान, मिट्ठूला जाट तथा विकास वशिता नामक आरोपियों को धर दबोचा। 

जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने 50 हजार से 2 लाख रुपए फर्जी कागजात के सहारे अलग-अलग बैंकों में जमा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से अलग-अलग कंपनियों के 30 मोबाइल फोन, 5 इंटरनेट राउटर, 69 सिमकार्ड, 56 रबर स्टैंप , अलग-अलग बैंकों के 26 एटीएम कार्ड अर्थात कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सामान जप्त किया है। पता चला है कि यह गिरोह अनेक लोगों को अपने जाल में फंसा कर शिकार किया है। आगे की जांच विशाखापट्टनम की साइबर सेल पुलिस कर रही है।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ