BREAKING

Jaunpur News: तीन दिन की बारिश से जौनपुर में जलभराव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बीते 24 घंटे में 38.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मियांपुर पुलिस चौकी, कलेक्ट्रेट गेट, रुहट्टा, कालीकुत्ती, ईशापुर, चांदमारी समेत कई क्षेत्रों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


रुहट्टा और तारापुर कॉलोनी में नालियों का मलबा सड़कों पर फैल गया। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि बारिश से धान की फसल को राहत मिली है और खेतों में हरियाली लौटने से किसानों के चेहरे खिले हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।


इस वर्ष जिले में सामान्य 972.6 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक 161.99 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से करीब 83.3 प्रतिशत कम है। बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर करीब 13 फीट पहुंच गया है। खतरे का निशान 24 फीट है। जलस्तर बढ़ने से गोमतेश्वर महादेव मंदिर और गोपी घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं, जबकि हनुमान घाट के चबूतरे तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आजाद हिंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीएड के छात्रों ने किया वृक्षारोपण 

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें