BREAKING

Jaunpur News: भोड़ा बाजार-कमरुद्दीनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। भोड़ा बाजार से कमरुद्दीनपुर-कठवतियां मार्ग पर नाले के ऊपर नई पुलिया का निर्माण कार्य मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे फिर शुरू हो गया। करीब पांच माह से निर्माण कार्य बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो गई थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन दिन की बारिश से जौनपुर में जलभराव

यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पुलिया के बगल में अस्थायी कच्चा रास्ता बनाया गया था। क्षेत्र की समस्या को लेकर सभाजीत पटेल ने 27 अगस्त को वीडियो के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर, लोक निर्माण विभाग कार्यालय लखनऊ और मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल को भी इसकी जानकारी दी थी।


मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को अस्थायी रास्ते पर मिट्टी भराई के साथ ईंटों का खड़ंजा लगाया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सके। साथ ही लंबे समय से रुका पुलिया निर्माण भी दोबारा शुरू करा दिया गया।क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर राहत जताई है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें