BREAKING

Jaunpur News: जलालपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं राखियां

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में मिल्की स्वयं सहायता समूह महिमापुर की महिलाएं रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी निर्माण में जुटी हैं। समूह की अध्यक्ष जाफरून एजाज के नेतृत्व में तैयार की जा रही राखियां ग्रामीण महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।


समूह अध्यक्ष जाफरून एजाज ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाएं विभिन्न त्योहारों के अवसर पर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करती हैं। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल सकें तथा वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।


समूह की ओर से तैयार राखियों का अवलोकन उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए समूह द्वारा निर्मित राखियां खरीदने का आश्वासन दिया। इससे समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ा।


राखी निर्माण में सुभावती देवी, सुषमा विश्वकर्मा, सीमा देवी, चांदतारा और सोनम सहित अन्य महिलाएं सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। महिलाओं ने कहा कि त्योहारों के लिए उत्पाद तैयार करने से उन्हें अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाने और अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जलभराव से गरीब का कच्चा मकान ढहा, सामान मलबे में दबा

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें