BREAKING

हमारी राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर कलंक रहे अनुच्छेद 370 और 35-ए की समाप्ति के 07वर्ष पूर्ण होने की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं -पुष्पेन्द्र सिंह




हमारी राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर कलंक रहे अनुच्छेद 370 और 35-ए की समाप्ति के 07वर्ष पूर्ण होने की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं -पुष्पेन्द्र सिंह

5 अगस्त 2019 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज वह ऐतिहासिक मुकाम है, जब दशकों पुराने अलगाववाद और अन्याय का हमेशा के लिए अंत हुआ। 

*अनुच्छेद 370 और 35A का निष्प्रभावी होना केवल एक संवैधानिक सुधार नहीं था बल्कि 'एक विधान, एक निशान, एक प्रधान' के राष्ट्रीय संकल्प की पूर्णता थी। इसने जम्मू-कश्मीर के हमारे भाइयों-बहनों को मुख्यधारा से जोड़कर शांति, स्वाभिमान और समानता का एक नया सवेरा दिया है।*


यह ऐतिहासिक परिवर्तन यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की अदम्य राष्ट्रभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व के बिना संभव नहीं था। पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान से लेकर मोदी सरकार के इस निर्णायक कदम तक, भाजपा सरकार ने सिद्ध किया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं है।


*आज अनुच्छेद 370 हटने के 7 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर में शून्य पत्थरबाजी, थमती घाटी-बंदी, त्रि-स्तरीय पंचायती राज की मजबूती और रिकॉर्ड पर्यटन नए भारत की तस्वीर पेश कर रहे हैं। ₹1.13 लाख करोड़ का बजट, ₹9,800 करोड़ की सामरिक सुरंग परियोजनाएं, वंदे भारत ट्रेन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आज जन-जन तक पहुँच रही हैं।*

अखंड भारत और सुशासन के इस गौरवशाली 'अनुच्छेद 370 मुक्ति दिवस' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के संवेदनशील नेतृत्व में हुए इस ऐतिहासिक कार्य से जहां 'एक देश-एक निशान-एक विधान' का संकल्प पूर्ण हुआ, वहीं 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास' भाव के साथ जुड़कर आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहे हैं।*

आज ये क्षेत्र 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को और अधिक सशक्त व नए आयाम प्रदान कर रहे हैं।

🔥*पुष्पेन्द्र सिंह*🔥

(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)

*#Article370*



नया सबेरा का चैनल JOIN करें