BREAKING

Jaunpur News: जलभराव से गरीब का कच्चा मकान ढहा, सामान मलबे में दबा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर विकासखंड की ग्राम सभा नेवादा में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के चलते बीती रात हुई मूसलाधार बारिश में सुरेंद्र निषाद का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से घर का सामान, बर्तन, कपड़े और अनाज मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी जमा होने से मकान की नींव लगातार कमजोर हो रही थी। तेज बारिश के बाद अचानक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 11 साल पुरानी शिकायत के बाद गिरा जर्जर पेड़, महिला घायल

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।


पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने, आर्थिक सहायता देने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही जल निकासी के लिए स्थायी नाली निर्माण कराने की भी मांग उठाई है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें