Jaunpur News: पुलिसकर्मियों को आग से बचाव के उपायों का दिया प्रशिक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। आग लगने की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने मड़ियाहूं कोतवाली में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग लगने के संभावित कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल बचाव के उपाय शुरू करने चाहिए। पुलिसकर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल, आग पर काबू पाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न प्रकार की आग के लिए उपयुक्त अग्निशमन यंत्र के चयन और उसके संचालन की प्रक्रिया भी समझाई गई।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी आपदा की स्थिति में अक्सर सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें प्राथमिक अग्निशमन उपायों की जानकारी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश, अजीत सिंह समेत कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
