BREAKING

Jaunpur News: दो साल बाद खुला नेहा हत्याकांड का राज, मुंबई में कंकाल बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी युवती नेहा के लापता होने के मामले में दो साल बाद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मुंबई में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एक फार्महाउस में खुदाई कर कंकाल बरामद किया है। मामले में आरोपी अरविंद बिंद को गिरफ्तार किया गया है। बरामद कंकाल की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चन्दवक में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

पुलिस के अनुसार जून 2024 में नेहा का अपहरण कर उसे मुंबई ले जाया गया था। आरोप है कि वहां उसकी हत्या कर शव को फार्महाउस में दफना दिया गया। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम मुंबई पहुंची। फार्महाउस में खुदाई के बाद कंकाल बरामद किया गया।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल नेहा का है या नहीं। मामले में अरविंद बिंद के अलावा अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


नेहा के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश और मामले की जांच की मांग कर रहे थे। अब दो साल बाद सामने आए इस घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें