BREAKING

Mumbai News: देश की युवा शक्ति राहुल गांधी के साथ : निखिल रूपारेल

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

नई दिल्ली। मुंबई यूथ कांग्रेस उत्तर मध्य जिला के अध्यक्ष निखिल रूपारेल ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए निखिल रूपारेल ने कहा कि राहुल गांधी जी को वे अपना राजनीतिक गुरु और प्रेरणास्रोत मानते हैं। आज पूरे देश का युवाओं का राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। इसका प्रमुख कारण है कि वे लगातार युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। निखिल रूपारेल ने कहा कि राहुल गांधी के पास सच्चाई की ताकत है। यही कारण है कि मोदी सरकार बौखला गई है। इसके पहले भी अनेक बार राहुल गांधी के सच्चाई की जीत हुई है और सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार पर आरोप लगाने वाले लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी 98 प्रतिशत संपत्ति दान कर दिया था, जिसकी कीमत उसे समय करीब 200 करोड़ थी। आज के हिसाब से यह संपत्ति 2000 करोड रुपए से अधिक है। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर जैसी पवित्र जगह भी सुरक्षित नहीं है। पूरे देश में खुलकर लूट चल रही है। देश की आर्थिक हालत खराब है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विदेशी नीति पूरी तरह से असफल हो चुकी है। निखिल रूपारेल ने कहा कि भारत आज अमेरिका के हाथों की कठपुतली बन गया है। मोदी सरकार ने देश के भविष्य को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है।

यह भी पढ़ें |  Delhi News: वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें