BREAKING

Jaunpur News: लेखपालों ने धरना देकर ट्रैप कार्रवाई पर रोक की उठाई मांग

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। प्रदेश में लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही ट्रैप कार्रवाई को गलत एवं फर्जी बताते हुए शनिवार को मड़ियाहूं तहसील के लेखपालों ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार और महामंत्री शिव शंकर यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर निष्पक्ष जांच और ट्रैप कार्रवाई की प्रक्रिया में बदलाव की मांग की।


लेखपालों ने ज्ञापन में अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि पूरे प्रकरण की जांच पुलिस विभाग से स्वतंत्र किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्यों का पता चल सके।


लेखपालों ने मांग की कि भविष्य में किसी भी लेखपाल के विरुद्ध ट्रैप कार्रवाई करने से पहले शिकायत की सत्यता की गहन जांच की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, आपसी रंजिश, निजी स्वार्थ और शिकायत के वास्तविक उद्देश्य की भी पड़ताल अनिवार्य की जाए। उनका कहना था कि बिना समुचित सत्यापन के की जाने वाली कार्रवाई से कर्मचारियों की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिसकर्मियों को आग से बचाव के उपायों का दिया प्रशिक्षण

लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन एवं विजिलेंस विभाग की ट्रैप कार्रवाई को लेकर स्पष्ट, पारदर्शी और जवाबदेह दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे वास्तविक भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो तथा निर्दोष कर्मचारियों को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।


धरना-प्रदर्शन में दिनेश पटेल, रोहित मौर्य, प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज पाठक समेत तहसील के अन्य लेखपाल मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाई।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें