BREAKING

Jaunpur News: 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया। इसके तहत पात्र महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। योजना के शुभारंभ एवं रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में देखा गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सराफा व्यापारी को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यात्रा के लिए आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मीना पटेल, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया और एआरएम रोडवेज स्नेहलता ने दीप प्रज्वलित कर किया।


जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना के तहत आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान माताओं, बहनों एवं बेटियों को वस्त्र और मिठाई भी वितरित की गई।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें