BREAKING

Jaunpur News: 11 साल पुरानी शिकायत के बाद गिरा जर्जर पेड़, महिला घायल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव में बुधवार को जर्जर पेड़ अचानक गिरने से एक महिला घायल हो गई। पेड़ की चपेट में आने से एक मकान की दीवार में भी दरार आ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समय रहते कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है।


ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में ही पेड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें पेड़ से जान-माल के खतरे की आशंका जताते हुए उसे हटाने की मांग की गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्षाबंधन से पहले सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत



करीब 11 वर्ष बाद बुधवार को जर्जर पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, जबकि मकान की दीवार में दरार आ गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।


ग्रामीणों ने पुराने प्रार्थना पत्र पर हुई कार्रवाई की जांच कराने, क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता देने की मांग की है। साथ ही गांव में अन्य जर्जर पेड़ों को चिन्हित कर समय रहते हटाने की मांग उठाई है।


Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें