BREAKING

Jaunpur News: नेपाल में बाढ़ को लेकर जौनपुर में कंट्रोल रूम सक्रिय

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया है। यहां सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की है।


प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा ने बताया कि बाढ़ कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9454417117 है। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित जानकारी दी जा सकती है।


उन्होंने बताया कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए जौनपुर के ऐसे लोग, जो सैलानी के रूप में नेपाल गए हैं, उनके संबंध में भी जानकारी टोल फ्री नंबर 1070 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से नेपाल में रह रहे अपने परिजनों और परिचितों की जानकारी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से भी आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। आपातकालीन नंबर +9779851316807, +9779709107500 और +9779810326117 हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करने की अपील की है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें