BREAKING

Jaunpur News: गोड़िला गांव में नाली सफाई के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर गलत रिपोर्ट लगाने का दावा

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव में नाली की सफाई को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नाली की पूरी तरह सफाई कराए बिना ही ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट में सफाई पूरी होने की जानकारी दर्ज कर दी गई।


गांव में पूर्व विधायक निधि से नाली का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में नाली कई स्थानों से टूट चुकी है। इसके ऊपर लगाए गए ढक्कन भी ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के आवागमन के कारण टूटकर बिखर गए हैं। सफाई नहीं होने के कारण नाली पूरी तरह जाम है। बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित होने से पानी घरों में घुस रहा है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


गांव निवासी विनोद गुप्ता ने जून महीने में नाली से आ रही दुर्गंध और सफाई की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अधिकारियों से नाली की तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के दो दिन बाद एक सफाईकर्मी गांव पहुंचा और नाली की कुछ हिस्से की सफाई की। उसने बाकी सफाई अगले दिन करने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह दोबारा गांव नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत क्षेत्र से 50 वर्षीय व्यक्ति लापता, साइकिल लेकर घर से निकले थे राजेंद्र निषाद

विनोद गुप्ता का आरोप है कि इसके बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक यादव ने ऑनलाइन रिपोर्ट में दूसरे स्थान की नाली का फोटो लगाकर पूरी नाली की सफाई कराए जाने की जानकारी दर्ज कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके की वास्तविक स्थिति और ऑनलाइन रिपोर्ट में अंतर है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, रिपोर्ट में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि यादव और ग्रामीण शैलेंद्र भारती के नाम से गवाह के तौर पर भी जानकारी दर्ज की गई है। इसे लेकर उन्होंने स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है।


विनोद गुप्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिकायत के बाद गलत रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें