BREAKING

Jaunpur News: नाबालिग से यौन शोषण के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें | भारत के ग्लोबल मिशन का बड़ा अध्याय 

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान चौकिया गुरैनी निवासी अविनाश यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 20 अगस्त को पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।


पुलिस टीम को शुक्रवार को आरोपित के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अविनाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र, हेड कांस्टेबल सलीम खान और कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें