BREAKING

Jaunpur News: प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी


चुनाव की वास्तविक लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति है: सीमा द्विवेदी

भाजपा का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या की गाथा है: विद्यासागर सोनकर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के आज द्वितीय दिन अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र 'बूथ प्रबंधन और हमारी कार्यपद्धति' विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की बारीकियों और डिजिटल युग में बूथ को मजबूत करने के गुर सिखाए।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीमा द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर है उन्होंने "बूथ जीता, तो चुनाव जीता" के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि चुनाव की वास्तविक लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति है पंच परमेश्वर' और बूथ समिति का सशक्तिकरण: प्रत्येक बूथ पर 'पंच परमेश्वर' (बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए, और व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन) की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए जिम्मेदार 'पन्ना प्रमुख' को सीधे मतदाताओं से संवाद साधने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

नौवें सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या की गाथा है उन्होंने कहा, 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना और आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक का सफर वैचारिक दृढ़ता का जीवंत उदाहरण है उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब देश में कश्मीर में 'दो प्रधान, दो विधान और दो निशान' की व्यवस्था थी, तब डॉ. मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर देश की अखंडता की नींव रखी थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भीषण गर्मी के बीच जनपद में नि:शुल्क प्याऊ और हैंडपंप सुधार कार्य शुरू

दसवें सत्र में वैचारिक अधिष्ठान और हमारी कार्यपद्धति' विषय पर महत्वपूर्ण सत्र संपन्न हुआ। सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर चलने वाला एक सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन है हमारा वैचारिक अधिष्ठान 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' पर आधारित है, जिसका प्रतिपादन श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उदय नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी योजनाएं इसी अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रही हैं।

समापन सत्र को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश सह संयोजक त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा संगठन की रीढ़ है यह वर्ग केवल बौद्धिक चर्चा का केंद्र नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की कार्यशाला है।

मुख्य वक्ता ने कार्यकर्ताओं को विदाई संदेश देते हुए कहा कि यहाँ से प्राप्त वैचारिक ऊर्जा और सांगठनिक कौशल को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अंत्योदय और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए समर्पित रहता है आगामी समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सेतु बनना है।

समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि इस दो दिवसीय वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विकास, वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति को गहराई से समझा है इस प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तब दिखेगा जब प्रत्येक शिक्षार्थी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्र पर जाकर नए उत्साह के साथ काम करेगा।

वर्ग के अंत में सभी प्रशिक्षण में अपना योगदान देने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख सुशील उपाध्याय ने किया कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओ ने भाग लिए।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें