Jaunpur News: किसी ट्रेन के धक्के से किशोरी घायल
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित शंभूगंज गांव के पास किसी ट्रेन के धक्के से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हन मऊ गांव निवासी मनीष उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री महेंद्र नोना सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे अपनी तीन सहेलियों के साथ शंभूगंज गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के पास लकड़ी बिनने गई थी। इसी दौरान असावधानी वश गुजर रही किसी ट्रेन के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जबकि साथ रही उसकी तीनों सहेलियां रेलवे लाइन से दूर रहने के कारण हादसे का शिकार होने से बच गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देश में भाजपा लहर चल रही है: राजेश श्रीवास्तव
| Advt |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news