BREAKING

Jaunpur News: शारीरिक संबंध बनाओ या ढाई लाख दो, नहीं तो वीडियो होगा वायरल

इंस्टाग्राम दोस्त की हरकत से परेशान युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी 

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण बाजार की युवती से उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने फोन कर कहा कि शारीरिक संबंध बनाओ या ढाई लाख रुपए दो, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। बार बार दबाव बनाए जाने और बदनामी से डरी युवती ने इंस्ट्राग्राम दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज़ कराई है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: समरस फाउंडेशन ने किया गौरव उमेश तिवारी का सम्मान

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण बाजार की निवासी युवती की प्रयागराज कमिश्नरेट के थाना बारा अंतर्गत कौझियारा कुबुद्दी गांव निवासी संदीप कुमार से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई। युवती के अनुसार लगभग छः माह पूर्व से उक्त युवक से इंस्टाग्राम पर चैटिंग होती थी। चैटिंग और वीडियो कॉलिंग का फायदा उठाकर उक्त युवक ने गलत तरीके से और गंदा वीडियो बना लिया। उसके बाद युवक संदीप युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर ढ़ाई लाख रुपए की मांग किया। नहीं देने पर वीडियो परिजनों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। घटना से परेशान युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय का कहना है कि युवती की तहरीर पर एक आरोपी युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है । पुलिस मामले को गम्भीरता से लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


नया सबेरा का चैनल JOIN करें