BREAKING

Jaunpur News: दूल्हे की हत्या के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तीन के पैर में लगी गोली, मुख्य आरोपित अभी भी फरार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात अपनी बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को सुबह मुठभेड़ के बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से तीन आरोपी जख्मी हो गए हैं। मुख्य आरोपित अभी भी फरार है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। ज्ञातव्य है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे आजाद की कार पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बहुत समझाने पर 21 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया था। मृतक आजाद के पिता ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पूर्व में चले आ रहे विवाद का परिणाम है। इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में और जानकारी प्राप्त की जा सके। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसी ट्रेन के धक्के से किशोरी घायल 

इस दुस्साहसिक वारदात ने न केवल दूल्हे के परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें सरायख्वाजा थाना के संदहा निवासी कुशल मिश्रा, अमितेश मिश्रा, खुटहन निवासी विकास के पैर में गोली लगी है। एक अन्य पकड़ा गया आरोपित अजय यादव खुटहन का निवासी है। मुख्य आरोपित आजमगढ़ निवासी प्रदीप बिंद अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक डा कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

तीन वांछित आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम 

जौनपुर। दूल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है उनमें प्रदीप बिंद निवासी चिकसांवा, थाना बरदह, आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी, थाना खेतासराय, जौनपुर तथा भोले राजभर निवासी जपटापुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस की कई टीमों द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी के निर्देश पर इनाम घोषित करने का आदेश दिया। जिससे इनपर शिकंजा कसा जा सके।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें