BREAKING

Jaunpur News: नये डीएम सैमुअल पाल एन ने संभाला कार्यभार

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नये जिलाधिकारी आईएएस अधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ लागू करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके।

ज्ञातव्य है कि पूर्व जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र का तबादला होने के बाद सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए डीएम के आने से जिले में प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें