BREAKING

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। थाना खुटहन व बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान हत्या के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ तिघरा तिराहे के पास  चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक संदिग्ध बदमाश भागते हुए खुटहन की ओर आ रहा है। घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड विजय, पांडुचेरी में एनडीए की सरकार और तमिलनाडु में ऐतिहासिक प्रदर्शन: सुशासन और विश्वास की जीत है

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विकास यादव पुत्र रामसुभाव निवासी मोजीपुर, थाना खुटहन के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस,खोखा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद 

हुई।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें