BREAKING

Jaunpur News: मिड-डे मील का बर्तन व सामान उठा ले गए चोर

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय बनुवाडीह में सोमवार की  रात अज्ञात चोरों ने मेन दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय के अंदर रखे दो भगौना, एक बोरी चावल, एक बोरी गेहूं सहित भोजन बनाने में उपयोग होने वाले बर्तनों को उठा ले गए।  सुबह जब भोजन बनाने वाले कर्मचारी विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आवश्यक वस्तुएं गायब थीं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचनाएं प्राप्त ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक राम आशीष व प्रधान ममता विश्वकर्मा विद्यालय पहुंच घटना की जानकारी लिया। थाने में संयुक्त रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीन विवाद में मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें