Jaunpur News: औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सख्ती: प्रदूषण बोर्ड अध्यक्ष का निरीक्षण
33% वृक्षारोपण और पर्यावरण मानकों के पालन के निर्देश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र सीडा, सतहरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने CBWTF यूनिट एवं मेसर्स हॉकिन्स प्रा. लि. का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीबीडब्ल्यूटीएफ में लॉगबुक का समुचित रख-रखाव न पाए जाने तथा अलग विद्युत मीटर स्थापित न होने पर इसे पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन माना गया। इस पर क्षेत्रीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
वहीं, हॉकिन्स प्रा. लि. में प्लांटेशन क्षेत्र को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और 33 प्रतिशत वृक्षारोपण की शर्त के सत्यापन हेतु ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व ईंट भट्ठा निर्माता संघ के साथ बैठक में अध्यक्ष ने सभी औद्योगिक इकाइयों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई को अपने कुल क्षेत्रफल के 33 प्रतिशत हिस्से में पौधारोपण करना अनिवार्य है और इसे सीएसआर के तहत प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही, सड़क किनारे खाली भूमि पर वृक्षारोपण की जिम्मेदारी संबंधित उद्योगों को सौंपने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)