BREAKING

Jaunpur News: Mount Litera Zee School का सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, फतेहगंज, जौनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने शानदार परिणाम प्राप्त किया।

विद्यालय के छात्र आयुष प्रताप सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवेंद्र सिंह ने 91.6%, अल्वीना वारिस ने 90.6%, रिया चौहान ने 90.4% तथा जोया यादव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Jaunpur News: Mount Litera Zee School Delivers Outstanding Performance in the CBSE Class 12 Board Examinations 2026.

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंह, डायरेक्टर विख्यात सिंह एवं प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास और सहयोग को दिया।

Jaunpur News: Mount Litera Zee School का सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन

माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने टॉपर विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी से सभी छात्र प्रेरणा लें और पूरी मेहनत से पढ़ाई करें क्योंकि यह समय गोल्डेन समय हैं, यह समय हाथ से निकल गया तो जीवन की दिशा ही बदल जाएगी। ऐसे में सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से और पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करें। 

Jaunpur News: Mount Litera Zee School का सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्रकार के हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष 

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें