BREAKING

Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार देर सायं जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित दिये गये कि 30 मई 2026 तक गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया जाये तथा ब्लाक स्तर पर वृक्षारोपण की तैयारियों हेतु समस्त ब्लाकों पर एक कार्यशाला आयोजित किया जाये। वर्ष 2026 वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान में वन विभाग व अन्य विभागों को निर्देशित दिये गये कि वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों के मा० सांसद / विधायक/एम०एल०सी/जन प्रतिनिधिगण से सम्पर्क पौधरोपण करकर वृक्षारोपण का प्रारम्भ किया जाये, तथा समस्त अन्य विभागों को निर्देशित दिये गये कि पौधरोपण स्थलों का मिट्टी की जॉच अवश्य करा ले मिट्टी की पी०एच० मानक के अनुसार प्रजातियों के पौधो का रोपण किया जाये। एक स्थल पर कम से कम 1500 से 2000 पौधों का रोपण किया जाये एवं पौधों की सुरक्षा हेतु तार बाड लगानें हेतु निर्देशित दिये गये जिससे पौधों का जीवित रख जा सकता है। गौशालाओं पर छायादार वृक्षों का रोपण किया जाये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के0 के0 पांडे, डीएफओ प्रमिला, डीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छोटे किसान से प्रगतिशील कृषक बनने तक की प्रेरणादायक सफलता की कहानी

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें