BREAKING

Jaunpur News: किसी बड़े घटना का इन्तेजार कर रहा बिजली विभाग

जफराबाद टैक्सी स्टैण्ड पर तेज आंधी-तूफान कारण जर्जर पिद्युत खंभा टूटकर सड़क की ओर झुका

बिजली विभाग द्वारा अभी तक जर्जर खंभा न बदले जाने से लोगों में आक्रोश

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद,जौनपुर। पांच-छः दिन पूर्व आई तेज आंधी-तूफान के कारण नगर पंचायत जफराबाद के टैक्सी स्टैंड के पास लबे रोड स्थित विद्युत खंभा जर्जर होने के कारण टूट कर आधा सड़क की ओर झुक गया है। उक्त मामले की जानकारी स्थानीय जनों द्वारा लोकल लाइन मैन को दिया गया और लाइन मैन ने मौके का वीडियो भी बनवाया गया परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही न होने अर्थात उक्त टूटे हुए जर्जर खंभे के स्थान पर नया विद्युत खंभा बिजली विभाग द्वारा न लगवाये जाने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग अभी किसी बड़े घटना का इन्तेजार कर रहा है। बिजली विभाग द्वारा अभी तक जर्जर खंभा न बदले जाने से लोगों में आक्रोश है। आपको बताते चले कि उक्त बिजली खंभा जहां पर स्थित है वहां आसपास देशी व विदेशी दारू की दुकान एवं टैक्सी स्टैण्ड होने के कारण हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। यदि समय रहते बिजली विभाग द्वारा पुराने टेढ़ हुए जर्जर खंभे के स्थान पर अतिशीघ्र नया विद्युत खंभा नहीं लगवाया गया तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारी स्वयं होंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अजय राय के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना से कांग्रेसियों ने की हवन पूजन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें