BREAKING

Jaunpur News: जिला कार्यसमिति बैठक में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग योजना पर चर्चा

संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को ही सफलता की कुंजी है : महेश चन्द्र श्रीवास्तव

भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है: गिरीश चन्द्र यादव

नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश 'अंत्योदय' से 'सर्वोदय' की ओर बढ़ रहा है : अजीत प्रजापति

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के लिए जौनपुर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व सांसद डॉ के पी सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके उपरांत सम्पूर्ण वन्दे मातरम गीत गाया गया।

मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को ही सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, और उनके समर्पण व मेहनत से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में जनसंपर्क, सेवा कार्यों और संगठन विस्तार पर विशेष जोर देने का आह्वान किया गया।

खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चल कर संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण अंग है उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार की जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा।

राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।


एम एल सी बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, तो इसका श्रेय किसी बड़े नेता को नहीं, बल्कि आप जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है आप ही वह सेतु हैं जो सरकार की योजनाओं और संगठन के विचारों को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाते हैं। विचार के प्रति आपकी निष्ठा ही हमारी असली पूंजी है।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश 'अंत्योदय' से 'सर्वोदय' की ओर बढ़ रहा है चाहे वह गरीब कल्याण की योजनाएं हों, सांस्कृतिक पुनरुत्थान हो, या बुनियादी ढांचे का विकास भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी सुशासन और विकास का जो मॉडल स्थापित हुआ है, उसकी गूंज पूरे देश में है हमारे सामने चुनौतियां भी हैं विपक्षी दल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करेंगे हमें उनके हर 'नैरेटिव' को तथ्यों के साथ काटना है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डिजिटल लर्निंग भविष्य  की शिक्षा का सशक्त स्तंभ: प्रो. रामआसरे

पूर्व सांसद के पी सिंह ने कहा कि आज इस जिला कार्यसमिति की बैठक में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है कार्यसमिति केवल एक बैठक नहीं है, बल्कि यह हमारे संगठन की प्राणशक्ति है यहाँ से हम जो संकल्प लेकर निकलेंगे, वही आने वाले समय में जिले की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि देश दुनिया में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बीजेपी उभर कर सामने आई है भारतीय जनता पार्टी ने लोगों में विश्वास पैदा किया है परिवारवाद की नीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है यहां वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति नहीं होती बल्कि राष्ट्रवाद पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति का पैमाना समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति से होगा

पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं बस इतना ही कहूँगा कि विश्राम का समय नहीं है हमें आने वाले चुनावों और सांगठनिक कार्यक्रमों के लिए अभी से कमर कस लेनी है हम एक विचार के लिए लड़ने वाले लोग हैं, और जीत हमारी ही होगी क्योंकि हमारी नीयत साफ है और नेतृत्व प्रखर है आइए हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुट जाएं।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है बैठक में पश्चिम बंगाल की जीत पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद की जीत और तानाशाही के अंत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जीत नहीं बल्कि यह भारत की जीत है उन्होंने कार्यकर्ताओं को भय नहीं, भरोसा का संदेश देते हुए कहा कि भयमुक्त वातावरण में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार काम करेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया उक्त अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया एम एल सी बृजेश सिंह मनोरमा मौर्य श्रीमती कमला सिंह कपिल मुनि उमर वैश्य अजय सिंह संदीप तिवारी पंकज मिश्रा अमित श्रीवास्तव नीरज मौर्य पुष्पा निषाद राज पटेल अजय सरोज विनय सिंह देवी प्रसाद सिंह राज केशर पाल विकास शर्मा संतोष मिश्र  धर्मेंद्र मिश्र अंशु कुशवाहा मेनिका सिंह शशि मौर्य  दीपक सिंह आमोद सिंह घनश्याम यादव विनय सिंह रागिनी सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता इंद्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति मेराज हैदर संजीव शर्मा विनोद शर्मा दिनेश सिंह अंजना सिंह सिद्धार्थ सिंह सुरेन्द्र मिश्र एवं अन्य मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें