BREAKING

Jaunpur News: तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

देश की जनता का पीएम मोदी  के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास  

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पश्चिम बंगाल, असम, और पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला के विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त कर 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया है और असम में विकास की हैट्रिक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर 'सोनार बांग्ला' के संकल्प को चुना है। असम में सुशासन की निरंतरता पर जनता ने मुहर लगाई है। 

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनसेवा की नीतियों पर मुहर है। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर एक नया इतिहास रचा है जनता ने शांति, बुनियादी ढांचे के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के मुद्दे पर अपना मत दिया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदूषण को लेकर उद्योगों को सख्त चेतावनी

 जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बढ़त बनाई है, जो केंद्र सरकार के साथ समन्वय और स्थानीय विकास की जीत है। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि द्रविड़ राजनीति के गढ़ में भाजपा ने न केवल अपना वोट शेयर बढ़ाया है, बल्कि सीटों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि कर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी अब तमिलनाडु के भविष्य की एक प्रमुख आवाज है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हर उस कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है, जिसने बिना रुके, बिना थके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। 

उक्त अवसर पर परविंदर चौहान नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव देवी प्रसाद सिंह राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्र राजेश गुप्ता दीपक सिंह घनश्याम यादव मेराज हैदर मनीष श्रीवास्तव अनिल गुप्ता पंकज श्रीवास्तव विकास ओझा श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें