BREAKING

Bareilly News: काली पट्टी बांधकर बिजली कर्मचारियों ने किया निजीकरण का विरोध

Bareilly News: Electricity Employees Protest Against Privatization by Wearing Black Armbands
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर समस्त विद्युत कर्मियो व अभियंताओं द्वारा काली पट्टी बांध कर निजीकरण का विरोध किया गया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मध्यांचल के संयोजक इंजीनियर विपुल शुक्ला ने कहा कि विगत 520 दिन से उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी निजीकरण का विरोध करते चले आ रहे हैं। उसकी परिणति में 521 वें दिन में बिजली के कर्मचारियों ने विद्युत प्रशासन के समक्ष ध्यानाकर्षण आंदोलन के रूप में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। 

Bareilly News: Electricity Employees Protest Against Privatization by Wearing Black Armbands

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल के 42 जिलों का निजीकरण एवं जवाहर ताप विद्युत परियोजना एवं पनकी ताप विद्युत परियोजनाओं के अनुरक्षण को 25 वर्षों के लिए निजीकरण को दिया जाने वाले ठेके के विरुद्ध बिजली का कर्मचारी पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलनरत है। उसी के परिपेक्ष में बिजली के कर्मचारी पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान करने पर आमादा है। इंजीनियर विपुल शुक्ला ने कहा कि मध्यांचल मुख्यालय पर भी प्रदर्शन हुआ। निजीकरण के विरोध में विद्युत प्रांगण, बरेली में भी नारेबाज़ी की गई। इस अवसर पर विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बरेली के राजेंद्र घिल्डियाल सहित काफी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महमदपुर गुलरा में भक्तों के दर्शन के लिए खुला भव्य दुर्गा मंदिर

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें