BREAKING

Jaunpur News: डीएम सैमुअल पॉल एन. ने गौशालाओं में हीट वेव से बचाव के दिए सख्त निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन और समीक्षा समिति की बैठक शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थल की व्यवस्था के बारे में समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में गोवंशों को हीट वेव से बचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, चारा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। गोवंशो को नियमित संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में ताजा पानी पिलाना चाहिए। 

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दान और क्रय द्वारा संग्रहित भूसे का सही मात्रा में एवं समुचित उपयोग होना चाहिए तथा सभी गौशालाओं में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में सभी अभिलेख निर्धारित प्रारूप पर भरे होने चाहिए तथा पूर्ण होना चाहिए, पशु चिकित्सा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह नियमित गौशालाओं का भ्रमण करते रहेंगे तथा  समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, गौ आश्रय स्थल पोर्टल पर समस्त सूचनाओं नियत टाइम और समय पर अपडेट करते रहेंगे, गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिले इसका ध्यान रखेंगे तथा सभी चारागाहों की भूमि पर नेपियर और अन्य मौसमी हरे चारे की बुवाई अवश्य करवाएंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी गौशालाओं में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छोटे किसान से प्रगतिशील कृषक बनने तक की प्रेरणादायक सफलता की कहानी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्साअधिकारी ,अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं एनजीओ और एफपीओ गौशाला संचालक उपस्थित रहे

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें