Jaunpur News: डीएम ने कृषि भवन स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा शनिवार देर सायं कृषि भवन स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गौशाला में पशुओं के लिए शेड, भूसा, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में पानी, भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। तथा गौशाला में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए पशु चिकित्साधिकारी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी संतवीर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं गौशाला के केयरटेकर उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न



