Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है या किसी ने उसकी हत्या की है यह तो अब जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित सराय हरखु बक्शा रेलवे स्टेशन के मध्य तरसड़ा गांव पोल नंबर 848/,24 के पास एक अज्ञात युवक की कई दिनों पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना मिलने पर आरपीएफ जीआरपी जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में आरपीएफ जौनपुर सिटी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की जेब से मोबाइल और कुछ पैसे मिले हैं। रेलवे लाइन से लगभग 20 मीटर की दूरी पर लाश मिली है।मृतक के पैरों में न जुता है न चप्पल ही है इसके अलावा कोई ट्रेन टिकट भी नहीं मिला है।देखने से लगता है कि हत्या करके फेंक दिया गया हो। ऐसे तो मामला जांच का विषय है। रविवार लगभग 5:00 बजे ट्रैक चेक करने वाले कर्मचारियों को बकरी चराने वालों ने सूचना दी। कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दिया। जबकि इस संबंध में थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टिया ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

