BREAKING

Jaunpur News: शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा था लाइनमैन, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेठी गांव स्थित सरोज बस्ती के पास शनिवार शाम 11000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कारो (गहरपुर इमलिया) गांव निवासी अशोक यादव संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करने के लिए वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने पावर हाउस से शटडाउन लेने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया था। आरोप है कि इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने के बाद अशोक यादव करीब एक मिनट तक तार से चिपके रहे और फिर नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

सूचना मिलते ही आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक के पुत्र शनि यादव ने आरोप लगाया कि एसएसओ से शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद लाइन चालू कर दी गई, जिससे उनके पिता की जान चली गई। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के निलंबन और मुकदमा दर्ज किए जाने तक शव न उठाने की चेतावनी दी। एहतियातन के तौर पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन मौके पर डटे रहे।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें