BREAKING

Jaunpur News: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड विजय, पांडुचेरी में एनडीए की सरकार और तमिलनाडु में ऐतिहासिक प्रदर्शन: सुशासन और विश्वास की जीत है

देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है: गिरीश चन्द्र यादव

पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर 'सोनार बांग्ला' के संकल्प को चुना : अजीत प्रजापति

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला में विधानसभा चुनाव में दर्ज जीत पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला के विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त कर 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया है और असम में विकास की हैट्रिक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर 'सोनार बांग्ला' के संकल्प को चुना है। असम में सुशासन की निरंतरता पर जनता ने मुहर लगाई है। तमिलनाडु और केरल में हमारा बढ़ता जनाधार और पांडुचेरी में एनडीए की निर्णायक बढ़त दर्शाती है कि दक्षिण भारत में भी भाजपा अब एक सशक्त और अनिवार्य शक्ति बन चुकी है यह जीत कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को समर्पित है।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा ने राज्य की 293 सीटों में से बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है यह जनादेश राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गिरती कानून व्यवस्था के विरुद्ध जनता का आक्रोश है। यह जीत देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनसेवा की नीतियों पर मुहर है। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। हम इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर एक नया इतिहास रचा है जनता ने शांति, बुनियादी ढांचे के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के मुद्दे पर अपना मत दिया है। तमिलनाडु में पार्टी का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि वहां भी भाजपा के प्रति विश्वास तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह समर्थन और व्यापक होगा।

 जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बढ़त बनाई है, जो केंद्र सरकार के साथ समन्वय और स्थानीय विकास की जीत है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है जो वर्षों से जनता को गुमराह कर सत्ता का दुरुपयोग करती रही हैं पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की जनता ने बता दिया है कि अब न अराजकता चलेगी, न भ्रष्टाचार अब केवल विकास और सुशासन ही चलेगा।

 जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि द्रविड़ राजनीति के गढ़ में भाजपा ने न केवल अपना वोट शेयर बढ़ाया है, बल्कि सीटों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि कर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी अब तमिलनाडु के भविष्य की एक प्रमुख आवाज है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मृतक आजाद के घर पहुंचे सपा नेता, परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा,  सरकार और पुलिस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी उन सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और सुशासन को चुना हम जनता को आश्वस्त करते हैं कि इन सभी राज्यों में विकास की यात्रा अब और भी तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हर उस कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है, जिसने बिना रुके, बिना थके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया भाजपा जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे हम विश्वास दिलाते हैं कि जिन राज्यों में पार्टी को जनादेश मिला है, वहां विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

उक्त अवसर पर परविंदर चौहान नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव देवी प्रसाद सिंह राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्र राजेश गुप्ता दीपक सिंह घनश्याम यादव मेराज हैदर मनीष श्रीवास्तव अनिल गुप्ता पंकज श्रीवास्तव विकास ओझा श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें