Jaunpur News: भीषण गर्मी के बीच जनपद में नि:शुल्क प्याऊ और हैंडपंप सुधार कार्य शुरू
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि गर्मी तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिगत जनपद में समस्त विकास खण्डों में ऐसे सभी हैंडपंप, जिनकी मरम्मत हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे है सभी को अभियान चलाते हुए ठीक करा लिया गया है, अवशेष को ठीक भी कराया जा रहा है। हैंडपंप रिबोर हेतु जो भी आवेदन प्राप्त है सभी की रिबोरिंग युद्धस्तर पर कराई जा रही है।पेयजल की समस्या के निराकरण तथा सभी को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र विक्रम सिंह को नोडल नामित किया गया है तथा रमेश कनौजिया मो0 नंबर 9838080984, राजेंद्र कुमार मो0 नंबर 9919731998 तथा विनोद मोदनवाल मो0 नंबर 9838747472 की ड्यूटी लगाई गई है, जो किसी भी ग्राम पंचायत से पेयजल की समस्या तथा हैंडपंप मरम्मत की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित को अवगत कराते हुए समस्या का निस्तारण कराएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल एवं पंचायत भवनों पर नि:शुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
| Advt |

