Jaunpur News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के लखमापुर बाजार में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दीदारगंज निवासी 24 वर्षीय अभय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 22 वर्षीय किशन कुमार को हल्की चोटें आईं। आपको बता दें कि दोनों युवक स्प्लेंडर बाइक से बाजार में खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। गिरने से अभय के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी जान चली गई, जबकि किशन बालू पर गिरने से बच गया। घायल किशन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो चालक वाहन सहित फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नोएडा में फीवर प्रीमियर लीग में 8 वर्षीय नन्हे गेंदबाज़ राजवीर का जलवा
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)