BREAKING

Jaunpur News: बुद्धिपुर गांव में अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

नया सवेरा नेटवर्क

रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामनगर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बुद्धिपुर गांव में अपना दल (एस) पार्टी की जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रवि पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष (महिला मंच) संजू के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा देखने को मिली।


बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव (बौद्धिक मंच) हौशीला प्रसाद पटेल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहेंगे तो आगामी पंचायती चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों और अनुप्रिया पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की।

जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समितियों का गठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजेश तिवारी, राजबहादुर पटेल, सुनील पटेल, मिश्रा, रेखा देवी, सुनीता पटेल, राजेश पटेल, रीना पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्व होम्योपैथिक दिवस पर नि: शुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा का हुआ वितरण

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें